सीहोर। जिला जेल में एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जेल स्टॉफ एवं बंदियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य तथा जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में सुरक्षित बचाव, राहत कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में सीपीआर सहित इस दौरान जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
एसडीईआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
