सीहोर। श्री सत्य सांई विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान के पॉलीटेक्निक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अटल एआईसीटीई प्रशिक्षण एवं अधिगम अकादमी के अंतर्गत संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन 22 अगस्त तक किया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर ने विशेषज्ञ अतिथि डॉ. एस.सुरेश का स्वागत किया. कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में दो तकनीकी सत्र हुए. वक्ता डॉ. एस सुरेश ने स्मार्ट ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा संक्रमण एवं एआई आधारित स्मार्ट प्रणालियों की उपयोगिता पर जानकारी दी. कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. प्रियंका झंवर तथा सह-समन्वयक त्रिवेणी सिंह हैं. कार्यक्रम का संचालन रुचि चौहान ने किया.
सत्यसाईं में अटल संकाय विकास कार्यक्रम प्रारंभ
