टीएफएस को दूसरी तिमाही में 97.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) देश के विभिन्न शहरों में ट्रैवल क्यूएसआर (क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स) और लॉन्ज का परिचालन करने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विस लिमिटेड (टीएफएस) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में समग्र आधार पर 15.3 प्रतिशत बढ़कर 97.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
कंपनी ने गुरुवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में पूरे तंत्र में उसकी कुल ब्रिकी 18.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 728.4 करोड़ रुपये रहा। उसने 30 सितंबर 2025 के आंकड़ों के हवाले से बताया कि वह देश में 500 से अधिक क्यूएसआर और लॉन्ज का संचालन कर रही है। तिमाही के दौरान उसने कोचीन एयरपोर्ट और दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर आउटलेट शुरू किये हैं।
टीएफएस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कपूर ने कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी के आउटलेट की संख्या 500 से अधिक हो गयी। तिमाही प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि जून से हवाई यात्रियों की संख्या में कमी के बाद अब धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है। नोएडा और नवी मुंबई से भी उड़ान शुरू होने के साथ कंपनी अपने आउटलेट शुरू करने के लिए तैयार है।

Next Post

एसी,एलईडी पीएलआई योजना में 1,914 करोड़ रुपये के निवेश के 13 प्रस्ताव प्राप्त

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट जैसे घर के बिजली उपकरणों के हिस्से-पुर्जों का विनिर्माण पूरी तरह देश में ही कराने को बढ़ावा देने की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चौथे दौर में 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें कुल 1,914 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेश […]

You May Like