सरसो से लदा ट्रक पलटा, चालक-हेल्पर फंसे

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत रहली दमोह रोड कोनी मोड़ घाट के पास सरसो से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और हेल्पर फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक गौरव सोनी 33 वर्ष निवासी नयापुरा सिविल लाईन बग्गीखाना कोटा राजस्थान ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक आर जे 17 जी ए 6748 में हेल्पर का काम करता है।

ट्रक में बांरा रोड कोटा राजस्थान की महेश फैक्ट्री में सरसों लोड करके उड़ीसा के लिये निकले थे ट्रक अनुराग राजपूत चला रहा था शुक्रवार को रहली दमोह रोड कोनी मोड़ घाट के पास पहुॅचा ट्रक क्रमांक आरजे 17 जीए 6748 का चालक अनुराग ट्रक को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एकाएक ब्रेक मार दिया जिससे ट्रक रोड़ के नीचे पलट गया जिससे वह एवं ट्रक चालक अनुराग दोनों अंदर फस गये उसका हाथ ट्रक के अंदर लगी पाईप में फस गया जिससे हाथ की उंगलियों पंजा, सिर में चोट आई, चालक अनुराग राजपूत केा हाथ एवं शरीर में चोटें आयीं। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ उसे एव अनुराग को ट्रक से बाहर निकाला।

Next Post

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में पुलिस की नई पहल

Sat Oct 18 , 2025
इंदौर: यातायात व्यवस्था को और बेहतर व आधुनिक बनाने की दिशा में इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की एक नई पहल की शुरुआत की. पुलिस कमिश्नर ने 11 हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना किया. ये बाइक्स विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों, संकरी […]

You May Like