राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रवेश से पहले होगी त्रिस्तरीय जांच

सतना :मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन एक सत्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने परीक्षा केन्द्रों पर नवीन त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की है। इस प्रक्रिया के तहत परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग तथा एचएचएमडी के माध्यम से फ्रिस्किंग की जाएगी। साथ ही वीओआईपी व्यवस्था भी रहेगी। यह पूरी प्रक्रिया आयोग द्वारा अनुबंधित एजेंसी SPA (Innovatiview India Limited) के माध्यम से संचालित की जाएगी।
सतना जिले में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केन्द्र क्रमांक 7/1, शासकीय गर्ल्स महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन रोड सतना निर्धारित किया गया है। केन्द्र अधीक्षक के रूप में सुरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर जांच एवं प्रवेश की प्रक्रिया में सहयोग करें तथा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से 90 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अनुमत एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। एचएचएमडी के माध्यम से फ्रिस्किंग के दौरान पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों तथा महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा निर्धारित केबिन में की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को महिला अथवा पुरुष कर्मचारी में से अपनी पसंद के अनुसार फ्रिस्किंग कराने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड ला सकेंगे। आवश्यक दवाइयां भी साथ रखने की अनुमति होगी। अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Next Post

केन्द्रीय जेल में हर्षोल्लास से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित

Sat Sep 5 , 2026
सतना: केन्द्रीय जेल सतना में भगवान “श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव समारोह हर्ष उल्लास से मनाया गया। यह कार्यक्रम मानस पीठाधीश्वर जगद्‌गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामललाचार्य महाराज मानस पीठ खजुरीताल मैहर के सानिध्य में एवं विधायक विक्रम सिंह रामपुर बाघेलान, योगेश ताम्रकार महापौर के आतिथ्य में आयोजित हुआ। महापौर योगेश ताम्रकार सपत्नी इस […]

You May Like