
रीवा, रीवा जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा मऊगंज कस्वा में एक घर के अंदर दी गई दबिश के दौरान अलमारी के अंदर कपड़ों के बीच छिपा कर रखी गई अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर पूर्व से 43 मामले दर्ज हैं.
इस पूरी कार्रवाई के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा मऊगंज कस्बा स्थित अशोक चौरसिया नमक हिस्ट्रीशीटर के घर में बीती शाम दबिश दी. इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने अशोक चौरसिया के घर के अंदर रखी अलमारी की तलाशी ली तो उसमें कपड़े के नीचे छुपा कर रखी गई तकरीबन 56 लीटर शराब बरामद की गई है. पुलिस ने मामले में अशोक चौरसिया को गिरफ्तार किया है. बता दे अशोक चौरसिया के ऊपर उसकी उम्र से ज्यादा मुकदमे जिले के विभिन्न स्थानों और आबकारी विभाग में दर्ज है. पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
