सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक आयोजित कर शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए.
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण प्रगति की भी समीक्षा की. बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए.
बैठक में कलेक्टर ने वर्ष 25-26 के लिए ई-स्कूल ड्रॉपआउट गैप का सत्यापन करने, विद्यार्थियों के आधार अपडेट की स्थिति सुधारने व शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए. नवीन शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया.
