इंदौर:मादक पदार्थ तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है. रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छह माह के लिए केंद्रीय जेल भेज दिया.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि शहर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राधा गोविंद का बगीचा में रहने वाले 23 वर्षीय आरोपी सचिन आर्य को पीआईटी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में मादक पदार्थ का अवैध कारोबार हो रहा है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. अदालत से आदेश मिलने के बाद उसे तुरंत जेल भेज दिया है.
Next Post
शातिर बदमाश को किया जिलाबदर
Sat Apr 4 , 2026
इंदौर: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक बदमाश को पुलिस ने छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है. आरोपी के इंदौर शहर व देहात सहित आसपास के कई जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है.चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश के […]

You May Like
-
2 months ago
हीरा नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
9 months ago
पीडि़ता को धमका आरोपी केस वापिस लेने बना रहा दबाव
-
9 months ago
पुण्य करो तो बेड़ापार, भोगो तो बंटाढार
-
7 months ago
हिरन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार