ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो हिस्सों में बंटा ट्रेक्टर

दतिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर झांसी हाइवे पर भाजपा कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर के भी दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरिया ताल डबरा निवासी अजमेर पुत्र सेवाराम धाकड़ ने बताया कि वह भूसे से भरा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 07 एसी 0955 को लेकर जा रहा था। हाइवे पर भाजपा कार्यालय के सामने ट्रक क्रमांक एचआर 55 एके 7354 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। साथ ही ट्रैक्टर भी टूट गया।

 

Next Post

नागेंद्र बने नपा के फुल फ्रेश CMO, बड़ौनी में राठौर

Fri Jun 20 , 2025
दतिया । राज्य शासन ने नगरीय निकाय में थोक बंद तबादले किए हैं। दतिया नगर पालिका को अब फुल फ्रेश सीएमओ मिल गया है तो वहीं बड़ौनी को भी फुल फ्रेश सीएमओ मिला है। नगरीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारियों के तबादलों की सूची के अनुसार दतिया नगर पालिका में नागेंद्र […]

You May Like