3 किलो से ज्यादा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर:पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने एमआर-4 रोड भंडारी पुलिया क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है. बरामद मादक पदार्थ और वाहन की कीमत करीब 1.60 लाख बताई जा रही है.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी बब्लू उर्फ विजय पनिहार निवासी खजराना, इंदौर है. वह रंगाई-पुताई का काम करता है और नौवीं तक पढ़ा है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर शहर के नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था. क्राइम ब्रांच टीम देर रात एमआर-4 रोड, भंडारी पुलिया क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी एक्टिवा वाहन पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा.

घेराबंदी कर उसे पकड़ा. तलाशी में उसके वाहन से एक सफेद बोरी में 3 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ. जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले भी मारपीट के दो प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट: ग्वारीघाट में पुलिस ने की चेकिंग, पूछताछ

Thu Nov 13 , 2025
जबलपुर: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के मद्देनजर ग्वारीघाट क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग की। पार्किंग स्थल, घाट क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर वाहनों के दस्तावेज की जांच की गई। लावारिस खड़े वाहन की भी जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों […]

You May Like