जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कुचबंधिया मोहल्ला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक बुधवार को जय कुचबंधिया 32 वर्ष निवासी कुचबंधिया मोहल्ला ने सूचना दी कि वह आटो चलाता है उसके घर के सामने ज्ञान सिंह 40 वर्ष लगभग 4-5 माह से रेल्वे स्टेशन में पन्नी बीनकर शाम को उसके घर के सामने आकर सोता था।
रात लगभग 8-30 बजे पन्नी बीनकर उसके घर के पास आया और उससे खाना मांगा, उसने खाना दिया तो खाना खाकर सो गया था। सुबह उठाने गया जो नहीं उठा। दरम्यिानी रात में ज्ञान सिंह की मौत हो गयी है। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी ।
