प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा

रीवा। अटल कुंज भाजपा कार्यालय में कार्यशाला जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मनगवां विधायाक नरेन्द्र प्रजापति व प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 17 सितम्बर को आने वाले जन्म दिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा अभियान बूथ स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया. 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक मनाये जाने को लेकर कार्यशाला सम्पन्न हुई. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा इस शुभ अवसर हमसब को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सभी को एक होकर के यह कार्य करना है व बढ चढ कर हिस्सा लेना है.

17 सितम्बर मोदी जी के जन्मदिन से लेकर के अनेकों कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक रखे जायेंगे. जिसमें से रक्तदान शिविर, नमो मैराथन, स्वाथ्य शिविर में प्रधानमंत्री जी का लाइव सम्बोधन सुनना, प्रदेश के विशिष्ट व्यक्तियो का सम्मान, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन, नमो पार्क, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, सांसद खेल प्रतिगिता आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रमुख रूप से सम्पन्न किये जायेंगे. इस कार्यक्रम को 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल जी की जयंती बूथ स्तर पर एवं विचार संगोष्ठी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक सम्पन्न किया जायेगा. वही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती 25 सितम्बर को मनायी जायेगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में मनगवां विधायक ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के यशास्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मना रहे है इस अवसर पर हम सभी को इस सेवा पखवाड़ा अभियान तहत हमें स्वच्छता अभियान के विषय में घर घर लोगों को जागृत करना एवं साफ सफाई हेतु प्रेरित करना है. कार्यशाला में प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, जिला मंत्री शरद साहू, विवेक गौतम, सियाशरण साकेत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अजय सिंह, महाबली गौतम आदि मौजूद रहे.

Next Post

सिटी लिंक रोड पर फिर होगा व्हाइट टॉपिंग, निकली 1071 लाख की निविदा

Mon Sep 8 , 2025
(अवनीश जैन)सागर। संभागीय मुख्यालय सागर को उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया से जोड़ने वाली सिटी लिंक रोड पर एक बार फिर व्हाइट टॉपिंग का काम शुरू होने जा रहा है. पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में शासन ने प्रदेश की प्रमुख सड़कों पर व्हाइट टॉपिंग कराने का निर्णय लिया था, जिसमें सागर की सिटी […]

You May Like