
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के ग्राम जलालपुर पहुंचकर पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी की माताजी श्रीमती भागवती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है, उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
