MP-CG के 2 लाख कर्मचारियों को फायदा, EPFO की वेतन सीमा बढ़ी

भोपाल। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी है। इस फैसले से देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी EPFO के दायरे में आने की उम्मीद है। MP-CG में करीब 2 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने की बात सामने आई है।

वेतन सीमा बढ़ने से अधिक कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सरकार के अनुसार यह कदम औपचारिक रोजगार और दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Next Post

पाकिस्तान को 3-0 से हराकर भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमें क्वार्टरफाइनल में

Mon Sep 21 , 2026
नागोया, (जापान) 21 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में सोमवार को भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक समान 3-0 के अंतर से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। पुरुष वर्ग में पायस जैन द्वारा अपने अंतिम ग्रुप एफ मुकाबले में मुहम्मद […]

You May Like