
इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पार्सल पहुंचाया. महिला ने पार्सल खोलने पर उसमें एक देशी पिस्तौल और धमकी भरा पत्र पाया. पत्र में काले धन का उल्लेख किया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई .
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्तौल और पार्सल अपने कब्जे में ले लिया. उन्होंने कहा कि आसपास के कई किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी तथा पार्सल भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. डीसीपी ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है या महिला को डराने के लिए साजिश रची गई हो. पिस्तौल असली है या नकली, इसकी भी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
