ऑपरेशन टॉर्च का विरोध, हिंदू धर्म सेना ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर: हिंदू धर्म सेना, मध्य प्रदेश-जबलपुर ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित नरसंहार, धार्मिक उत्पीड़न और एसआईआर प्रक्रिया के तहत संचालित ऑपरेशन टॉर्च पर कड़ा विरोध जताते हुए भारत सरकार से तुरंत और निर्णायक हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने अपने ज्ञापन में दावा किया कि हिंदुओं को चिन्हित कर उनके घरों में आगजनी, लूटपाट, महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार तथा मंदिरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।

हिंदू धर्म सेना ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मामला उठाने, पीड़ित परिवारों के लिए न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की भी अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो यह जनाक्रोश व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।

Next Post

फूलबाग गुरुद्वारे में गुरशरण सिंह के कीर्तन हुए

Mon Dec 29 , 2025
ग्वालियर: वीर बाल दिवस सप्ताह के समापन की पूर्व संध्या पर फूलबाग गुरुद्वारे में आगरा से आए गुरशरण सिंह के कीर्तन हुए। कीर्तनकार ने चारों साहिबजादों की शौर्यगाथा पर कीर्तन के माध्यम से प्रकाश डाला। परंपरागत रूप से रागी जत्थे का अभिवादन किया गया। फूलबाग गुरुद्वारा प्रमुख एचएस कोचर ने […]

You May Like