खुशी ने अखिल भारतीय स्तर पर विधि प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

नरसिंहगढ़। नगर की होनहार छात्रा खुशी सौलंकी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली विधि प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है.

छात्रा खुशी, अधिवक्ता भंवर सिंह सौलंकी की पुत्री है, उन्होंने इस परीक्षा की अखिल भारतीय मेरिट सूची में 2133 वाँ स्थान प्राप्त किया है. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खुशी का चयन राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय भोपाल में हुआ है, जहां उन्होंने विधि अध्ययन के लिए प्रवेश लिया है. इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं नगरवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Next Post

यूजीसी कानून के विरोध में जिले भर में प्रदर्शन

Tue Jan 27 , 2026
ब्यावरा। केन्द्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले यूजीसी कानून को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है, मंगलवार को जिले के अनेक स्थानों पर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी कानून को वापस लेने की पुरजोर मांग की गई. यूजीसी कानून के विरोध में व्यापक प्रदर्शन शुरु हो गये है. […]

You May Like