बस्ती परिक्षेत्र में हत्या के मामलाें में 24 को आजीवन कारावास

बस्ती 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती परिक्षेत्र के तीन जिलो बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर में हत्या के मामले में दोषी पाये गये 24 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने सोमवार को बताया कि बस्ती परिक्षेत्र के बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर में अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की प्रभावी पैरवी पर न्यायालय द्वारा विभिन्न मुकदमों में शीघ्र ही फैसला सुनाया गया है। पुलिस की सक्रियता एवं प्रभावी पैरवी से एक जनवरी से अब तक बस्ती जनपद में 14, संतकबीर नगर जनपद में 8, तथा सिद्धार्थनगर जनपद में दो व्यक्तियों को हत्या के मामले में दोषी पाया गया और उन्हे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। शेष मुकदमों की प्रभावी पैरवी पुलिस द्वारा तीनों जिलो में की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपदों मे मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने के लिए टीम गठित की गयी है और ये टीमे गम्भीर प्रकरण वाले मुकदमों मे निगरानी करते है तथा न्यायालय में दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करते है।

Next Post

संस्कृति और शिक्षा से ही राष्ट्र बनता है सशक्त

Mon Oct 27 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल देश का दिल है, और जब दिल मजबूत होता है, तो पूरा शरीर सशक्त बनता है। उसी तरह भारत की आत्मा उसकी संस्कृति और शिक्षा में बसती है। मुख्यमंत्री सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय मंथन चिंतन शिविर का […]

You May Like