संस्कृति और शिक्षा से ही राष्ट्र बनता है सशक्त

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल देश का दिल है, और जब दिल मजबूत होता है, तो पूरा शरीर सशक्त बनता है। उसी तरह भारत की आत्मा उसकी संस्कृति और शिक्षा में बसती है। मुख्यमंत्री सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय मंथन चिंतन शिविर का शुभारंभ करने के बाद शारदा विहार आवासीय विद्यालय परिसर में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20वीं सदी भारत की संस्कृति के पुनर्जागरण की सदी रही। स्वतंत्रता हमें मिली, लेकिन उसे बनाए रखने में हमारे महापुरुषों का अमूल्य योगदान रहा। आज जब अनेक चुनौतियां हमारे सामने हैं, तब भी हमारी अखंड ज्योति जल रही है,यह हमारी आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि भारत में नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को पुनः भारतीय संस्कृति से जोड़ा गया है।

दुर्भाग्य से पहले शिक्षा का ढांचा बाहर से आयातित था, लेकिन अब यह आत्मनिर्भर और भारतीय मूल्यों पर आधारित हो रहा है। भगवान राम और श्रीकृष्ण जैसे आदर्शों को पाठ्यक्रम में शामिल करने से आने वाली पीढ़ियों में नैतिकता और संस्कारों का संचार होगा।मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस संगठन ने समाज को जाति और अहंकार से ऊपर उठकर एकता और मानवता का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन ज्ञान, कालगणना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विश्व के सामने पुनः स्थापित करने का समय आ गया है।शिविर में गायत्री परिवार के वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों और सैकड़ों साधकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि भारत विश्व को केवल तकनीक नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी दे रहा है।

Next Post

टोक्यो के पास एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Mon Oct 27 , 2025
टोक्यो, 27 अक्टूबर (वार्ता) जापान की राजधानी टोक्यो के पास एक रिहायशी इलाके में साेमवार को एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी। क्योडो न्यूज़ ने पुलिस और दमकलकर्मियों के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:30 बजे एक आपातकालीन कॉल आई, जिसमें […]

You May Like