महिला सुरक्षा के लिए शक्ति

दमोह: नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमवंशी दमोह द्वारा शक्ति मोबाइल की शुरुआत की गई है. एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, आरआई हेमंत बरहैया,यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष गश्त लगाई गई है, जिससे किसी भी महिला को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

यदि किसी महिला को कहीं भी पुलिस सहायता की आवश्यकता होती है, तो वह तुरंत मोबाइल नंबर 7587619008 पर संपर्क कर सकती है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शक्ति मोबाइल के रूट व गश्त क्षेत्र, शक्ति मोबाइल 1- पलंदी चौराहा, ओवरब्रिज, हटा नाका, श्मशान घाट रोड होते हुए फुटेरा तालाब, बड़ी देवी मंदिर गेट तक.
शक्ति मोबाइल 2- बड़ापुरा चौक, पठानी मोहल्ला, यशवंत चौक, फुटेरा फाटक होते हुए बड़ी देवी मंदिर गेट तक. और शक्ति मोबाइल 3- घंटाघर चौक, बड़ा पुल, महाकाली चौराहा, यशवंत चौराहा, फुटेरा फाटक होते हुए बड़ी देवी मंदिर गेट तक. जो महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है.

Next Post

कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों के लिए जारी किया ह्विप

Tue Apr 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने लोकसभा में बुधवार को पेश होने वाले वक्फ़ संशोधन विधेयक के मद्देनजर अपने लोकसभा सदस्यों के लिए ह्विप जारी किया है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के सुरेश ने कहा है कि सदन में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी है, इसलिए इस […]

You May Like