अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही श्रद्धालुओं को रौंदने वाला बस चालक गिरफ्तार, गया जेल

जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत गौरी तिराहा में 30 सितम्बर को नशे में चूर बस चालक द्वारा तांड़व मचाते हुए श्रद्धालुाओं को रौंद दिया था। हादसे में एक की मौत हो गई थी। जबकि 14 लोग घायल हुए थे। घायलों में चालक भी शामिल था। एक्सीडेंट मामले मेंं आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विदित हो कि गौरी तिराहा में 30 सितम्बर को रात्रि साढ़े नौ बजे श्रद्धालुओं को बस क्रमांक एमपी 49 पी 0261 के चालक प्रदीप मिश्रा ने कुचल दिया था। चालक न केवल शराब के नशे में धुत था बल्कि उसने खतरनाक तरीके से बस को चलाया जबकि नवरात्रि का त्योहार चल रहा था लोग झांकी देखन के लिये सडक़ों में चल रहे थे। ड्यूटी में लगे पुलिस वालों ने बस को रोकने का प्रयास भी किया था लेकिन वह बस नहीं रोका औऱ सडक़ में चल रहे लोगों एवं सडक़ किनारे खड़े लोगो को जोरदार टक्कर मार दिया

था जिससे 14 लोगो को चोटे आई कई लोग गंभीर रुप से घायल हुये थे पुलिस अधीक्षक सम्पत्त उपाध्याय, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे थे। कुछ लोगों को शासकीय अस्पताल सिहोरा से प्राथमिक ईलाज उपरांत छुट्टी दे दी गई एवं कुछ लोगो को गंभीर चोटे होने से मेडिकल अस्पताल जबलपुर रिफर कर दिया गया था। बस चालक को भी चोटें आई थी जिसे भी मेडिकल अस्पताल जबलपुर रिफर किया गया था।

वहीं इलाज के दौरान तीन अक्टूबर को घायल सिपाही लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम राय समेरिया थाना सिहोरा ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी चालक प्रदीप मिश्रा पिता स्व. राजेन्द्र मिश्रा 42 वर्ष निवासी ग्राम छपरा पहरुआ थाना सिहोरा को मेडिकल अस्पताल जबलपुर से डिस्चार्ज करने पर उसे रविवार को गिरफ्तार किया। बस जब्त की गई। इसके बाद दसे न्यायालय सिहोरा पेश किया गया, जहाँ से उपरोक्त आरोपी प्रदीप मिश्रा को न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल सिहोरा भेज दिया गया है।

Next Post

शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात्रि में बंटेगा खीर का प्रसाद

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर: आज सोमवार को ग्वालियर के सभी प्रमुख मंदिरों में शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। आज की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में रहेगा। शरद पूर्णिमा महोत्सव पर रात्रि में नगर के प्रमुख मंदिरों में खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सनातन धर्म मंदिर, राम मंदिर फालका बाजार, खेड़ापति […]

You May Like