शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात्रि में बंटेगा खीर का प्रसाद

ग्वालियर: आज सोमवार को ग्वालियर के सभी प्रमुख मंदिरों में शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। आज की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में रहेगा। शरद पूर्णिमा महोत्सव पर रात्रि में नगर के प्रमुख मंदिरों में खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सनातन धर्म मंदिर, राम मंदिर फालका बाजार, खेड़ापति हनुमान मंदिर और बालाजी धाम बहोड़ापुर में शरद पूर्णिमा पर भगवान को खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

शरद पूर्णिमा पर आज सुबह मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान को खीर का भोग लगाया जाएगा। खेड़ापति हनुमान मंदिर में 20 क्विंटल खीर का भोग लगाया जाएगा। फालका बाजार स्थित राम मंदिर में 2 क्विंटल खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

अचलेश्वर मंदिर पर भी भगवान अचलनाथ को दूध की खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। विकास नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में शरद उत्सव मनाया जाएगा। बहोड़ापुर स्थित बालाजी धाम मंदिर में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में शरद उत्सव मनाया जा रहा है। बालाजी सरकार को दूध की खीर का प्रसाद वितरित होगा। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा गेंडेवाली सड़क पर खीर का वितरण किया जाएगा। जाटव सभा द्वारा शरद पूर्णिमा पर गोल पहाड़िया स्थित संत कबीर आश्रम में भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं।

Next Post

अस्पताल रोड बदहाल: नई सडक़ बनने तक उखड़ी सडक़ पर ही चलना होगा

Mon Oct 6 , 2025
ब्यावरा: स्थानीय नवीन सिविल अस्पताल रोड की बदहाली किसी से छुपी नहीं है. यहां सडक़ पूरी तरह उखडक़र गड्ढे हो गये है. गिट्टी बिखरी पड़ी है. जगह-जगह सडक़ पर बारिश का पानी भरा होकर किसी तालाब सा नजारा दिखाई दे रहा है. उखड़े मार्ग पर फिलहाल विभाग द्वारा पेंचवर्क करने […]

You May Like