कुशाग्र ने 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में हासिल किया कांस्य पदक

भोपाल। टोक्यो में आयोजित 25वीं समर डेफ्लंपिक में भारत तथा मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान शूटर कुशाग्र सिंह राजावत ने 50 मीटर राइफल प्रोन (पुरुष वर्ग) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी मंच पर मध्यप्रदेश का गौरव और अधिक ऊँचा हुआ है।

राजावत ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी उत्कृष्ट तकनीक, धैर्य और सटीकता का अद्वितीय प्रदर्शन किया। कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी माहौल में भी उन्होंने संतुलित खेल दिखाते हुए पदक तालिका में स्थान बनाया और देश को गौरवान्वित किया। उनके इस प्रदर्शन ने युवाओं के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Next Post

आये दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे दुपहिया वाहन, नहीं सुधर सके सुठालिया बायपास के हालात

Wed Nov 19 , 2025
ब्यावरा। स्थानीय सुठालिया बायपास पर जगह-जगह मिनी तालाब सा नजारा दिखाई देता है. आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आये दिन यहां पर दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है. जबकि इस समस्या के लिए पूर्व में आंदोलन हो चुके है, बावजूद इसके आज भी समस्या […]

You May Like