ग्वालियर के 32 स्कूलों में लगेंगे आधार अपडेट कैंप

ग्वालियर:स्कूली बच्चों को पहले से ही बता दें कि आधार अपडेशन के लिये कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी जिससे स्कूलों में लगने जा रहे आधार शिविरों में सभी बच्चों के आधर संबंधी काम हो सकें। यह निर्देश कलेक्टर रूचिका चौहान ने आधार शिविरों की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस स्कूल में शिविर लगने जा रहा है उस स्कूल सहित अन्य जनप्रतिनिधि स्कूल में भी शिविर की तिथियों के बारे में जानकारी दी जाए।

कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य शिक्षा केन्द्र की पहल पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई के समन्वय से विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वारा अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों के अंतर्गत कुल 32 स्कूलों में 10-10 दिवसीय आधार शिविर लगने जा रहे है। शिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी गई है।

इन शिविरों में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों का अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट-2 खासतौर पर किया जायेगा साथ ही आधार पर सुधार संबंधी अन्य कार्य भी कराए जायेंगे। यह पहल मुख्य रूप से बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट एमबीयू पर केंद्रित है। इसमें उनके आधार में उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन और एक तस्वीर अपडेट करना शामिल है।

Next Post

अवैध विस्फोटक पदार्थ का जखीरा पकड़ा

Thu Aug 21 , 2025
भैरूंदा।पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए करीबन 10 लाख रुपए कीमती 72 कार्टून पटाखों के जप्त किए हैं. त्योहारों के पहले इन्हें खपाने की फिराक में थे आरोपी. इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. गत दिवस भैरुंदा पुलिस को […]

You May Like