अवैध विस्फोटक पदार्थ का जखीरा पकड़ा

भैरूंदा।पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए करीबन 10 लाख रुपए कीमती 72 कार्टून पटाखों के जप्त किए हैं. त्योहारों के पहले इन्हें खपाने की फिराक में थे आरोपी. इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

गत दिवस भैरुंदा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नसरुल्लागंज रोड ग्राम तिलाडिया मे भवानीसिंह राजपूत के खेत पर बने मकान के शटर वाले कमरे मे अवैध रुप से विस्फोटक पदार्थ पटाखे रखे हुए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गई. पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान भवानीसिंह राजपूत के खेत पर बने मकान के पर दबिश दी गई, जहां मकान के शटर वाले कमरे मे प्लास्टिक के कार्टूनो मे अवैध विस्फोटक पदार्थ रखे मिले. जिनके संबंध में भवानीसिंह राजपूत के हाली से पूछा गया जिसने बताया कि मुझे जानकारी नही है ये किसके है. थोड़े समय बाद एक व्यक्ति उपस्थित आया, जिससे उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शैलेन्द्र यादव पिता मस्तान सिहं यादव उम्र 39 साल निवासी ऋषिनगर कालोनी भैरुंदा का होना बताया जिसके द्वारा बताया कि शटर के कमरे मे मेरे पटाखे रखे हुए हैं. जिसमें देखा गया कि उक्त कमरे पुस्टे वाले कार्टून रखे हुए थे. उपस्थित पंचान जेतराम पिता गुलाबसिंह बारेला उम्र 55 साल निवासी आमाझीरी थाना रेहटी एवं लोकेन्द्र पिता प्रेमनारायण सेन उम्र 26 साल निवासी गुलाब बिहार कालोनी भैरुंदा के समक्ष कार्टूनो को खुलवाकर देखा गया जिसमें विस्फोटक पदार्थ फटाके भरे हुए थे. उपस्थित पंचान के समक्ष शैलेन्द्र यादव पिता मस्तान सिहं यादव उम्र 39 साल निवासी ऋषिनगर कालोनी भैरुंदा से उक्त पटाखों के रखने, बैचने एवं परिवहन के संबंध मे लायसेंस का पूछा गया तो कोई लायसेंस नही होना बताया गया. मामला प्रथम दृष्टया धारा 9 ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 288 बीएनएस के तहत दंडनीय अपराध पाया जाने से शैलेन्द्र यादव के कब्जे से पटाखों के कार्टूनो को जप्त किया गया. जप्तशुदा पटाखों की कीमत करीबन 10 लाख रुपये है.

 

 

Next Post

ग्वालियर के पुलिस क्वार्टर में मुरैना की जेल प्रहरी से दुष्कर्म: आरक्षक फरार

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक पर मुरैना में तैनात महिला जेल प्रहरी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों की मुलाकात भोपाल में 26 जनवरी की परेड रिहर्सल के दौरान हुई थी। दोस्ती के बाद आरक्षक ने शादी […]

You May Like