फीफा विश्वकप: हालैंड ने दागे दो गोल, नॉर्वे ने इराक पर 4-1 से जीत दर्ज की

बोस्टन, 17 जून (वार्ता) एर्लिंग हालैंड दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्वकप 2026 ग्रुप मुकाबले में इराक पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की।

जिलेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गये मुकाबले में शुरुआती दबाव के बाद, एर्लिंग हालैंड ने डेविड वोल्फ के शानदार लो क्रॉस पर स्लाइड करते हुए गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इराक ने पलटवार करते हुए अयमान हुसैन ने नॉर्वे के गोलकीपर ओरजान नाइलैंड को चकमा देते हुए एक शानदार हेडर से गोल दाग दिया। इसी के इराक ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इराकी खिलाड़ियों की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी, क्योंकि गोलकीपर जलाल हसन गेंद पर थोड़ा हिचकिचाए, तभी हालैंड ने उन पर दबाव बनाया और जल्दबाजी में क्लियरेंस करते हुए गेंद उनके पैरों से टकराकर गोल में चली गई। अपने पहले विश्व कप हाफ में ही हालैंड ने दो गोल दाग दिए।

ब्रेके बाद मैच दोबारा शुरू होने के बाद भी नॉर्वे का दबदबा कायम रहा; उन्होंने कई मौके बनाए और साथ ही इराक के हमलों को भी रोके रखा। 63वें मिनट में इराक बराबरी करने के करीब पहुंच गया था, जब एक लंबे पास पर हुसैन अली को दूर वाले पोस्ट पर गेंद मिली, लेकिन उनका वॉली शॉट गोलकीपर ओरजान नाइलैंड को छकाने के बावजूद नेट की छत पर जा गिरा।

दूसरे हाफ के अधिकांश समय तक नॉर्वे ने इराक को पूरी तरह से रोके रखा, फिर स्थानापन्न खिलाड़ी लियो ओस्टिगार्ड ने मार्टिन ओडेगार्ड के कॉर्नर पर जोरदार उछाल के साथ गोल दाग दिया। इसके बाद, खेल के लगभग अंतिम क्षण में, हालैंड के पास पर क्रिस्टियन थोरस्टवेड ने हेडर से गोल दागकर स्कोर 4 कर दिया। इस परिणाम के बाद, पहले मैच के बाद नॉर्वे गोल अंतर के आधार पर ग्रुप आई में फ्रांस से आगे है।

 

 

Next Post

केरल विधानसभा आम लोगों को सदन में सवाल पूछने की इजाज़त दे सकती है: अध्यक्ष

Wed Jun 17 , 2026
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल विधानसभा के अध्यक्ष तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा एक ऐसी अहम पहल पर विचार कर रही है जिससे आम लोग सदन में सवाल पूछ सकें, जैसा कि विदेशों की कुछ विधानसभाओं में होता है। अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रस्तावित सुधार का मकसद विधानसभा […]

You May Like