नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत SATI पॉलिटेक्निक कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम

विदिशा: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी विशेष जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान पॉलिटेक्निकल कॉलेज में एक भव्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन गोयल, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष दीपेश यादव, सिविल विभागाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, अंग्रेजी विषय की व्याख्याता एवं मंच संचालक डॉ. रश्मि जैन, आरसी प्रतिनिधि सुजीत देवलिया तथा रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. जनार्दन जादौन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर पुलिस विभाग की तरफ से सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश राय एवं यातायात थाना प्रभारी आशीष राय सहित लगभग 200 से 250 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नशे की बुराइयों को उजागर करने वाली लघु फिल्म एवं शॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित छात्रों और शिक्षकों ने गहनता से देखा। इसके अलावा प्रेरणादायक भाषण, पोस्टर प्रजेंटेशन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशा न करने की सीख दी गई। साथ ही इस दौरान करगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप 2 मिनट का मौन रखा गया और युवाओं ने उनसे प्रेरणा लेकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।

एसपी श्री काशवानी ने अपने संबोधन में युवाओं को करगिल के शौर्य से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं नशा मुक्ति जैसे सकारात्मक कार्यों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा यदि सही दिशा में लगे तो समाज को नशामुक्त बनाना संभव है। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अतिथियों ने नशे से दूर रहने व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Next Post

डबरा में बाढ़, घर-कॉलोनियां लबालब, एसडीआरएफ की टीम ने 50 लोगों को किया रेस्क्यू

Sun Jul 27 , 2025
ग्वालियर: डबरा इलाके में भीषण बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं. कस्बे की दर्जन भर कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं. घरों में पानी भर गया है. नंदू डेरा इलाके के आसपास के क्षेत्रों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए हैं. वहीं प्रशासन और […]

You May Like