वसूली कम होने पर सहायक राजस्व अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने 13 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लक्ष्य अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने हेतु जोनवार तैयारियों की समीक्षा की.

निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी बकाया करदाताओं को शुक्रवार तक नोटिस भेजना पूर्ण किया जाए. सभी जोन में बकायादारों को संपर्क कर एवं रिक्शा से मुनादी कराकर सूचना दें कि वे अपना बकाया कर लोक अदालत में निश्चित रूप से जमा करें, अन्यथा तालाबंदी एवं कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी. कमर्शियल बकायादारों की सूची में शेष सभी से बकाया कर की वसूली सुनिश्चित की जाए. वार्डवार ऐसे बड़े बकायादार जो कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके नाम शहर में फ्लेक्स लगाकर प्रकाशित कराएं. सरकारी विभागों से सेवा प्रभार वसूली के लिए लगातार संपर्क एवं पत्राचार किया जाए और इसमें तेजी लाई जाए. जलकर बकाया की वसूली लक्ष्य अनुरूप सुनिश्चित की जाए. लोक अदालत के बाद जिन उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, उनके नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही अभियान के रूप में की जाए. सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन वार्ड की वसूली 70 प्रतिशत से कम रहेगी, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. बैठक में अधिकारीगण मौजूद थे.

Next Post

बागली का सीता वन: धार्मिक महत्व से परिपूर्ण, फिर भी राम वन गमन खोज से उपेक्षित

Fri Sep 12 , 2025
सुनिल योगी बागली/पिपरी।विगत दिनों मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आगामी दीप उत्सव पर राम वनगमन मार्ग को चिन्हित करते हुए रास्ते में आने वाले सभी धार्मिक अस्तित्व को स्वीकार करते हुए वहां पर बड़े भव्य आयोजन की तैयारी के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश में देवास जिले के […]

You May Like