एक्सीलेंस स्कूल के छात्र को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर

सतना: उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट 1 की छुट्टी होने पर वहां पर अध्ययनरत छात्र जैसे ही मुख्य गेट से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचा वैसे ही अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बुरी तरह घायल छात्र का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी की शारदा कॉलोनी निवासी लवकुश वर्मा, पिता राजकरन वर्मा, एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक-1 में कक्षा 10वीं का छात्र है।

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे छुट्टी होने के बाद वह मुख्य गेट से बाहर निकलकर सड़क पार कर घर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगते ही छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया और दर्द से छटपटाने लगा। संयोगवश मौके से गुजर रहे सिटी कोतवाली पुलिस के सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्र को सड़क से उठाकर लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में छात्र का उपचार जारी है और उसे भर्ती किया गया है। वहीं, सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

कृष्णा यूनिवर्सिटी में स्व. बलवीर सिंह गौतम स्मृति स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

Thu Dec 18 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले के चौका क्षेत्र में स्थित श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी में आज 17 दिसंबर से स्वर्गीय बलवीर सिंह गौतम की स्मृति में स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत हो गई। इस अवसर को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में खेलों का उत्साह और उमंग देखने को मिली। स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न खेल विधाओं […]

You May Like

मनोरंजन