श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का स्विगी के साथ समझौता ज्ञापन

नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और ऑनलाइन आपूर्ति कंपनी स्विगी ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये, जो राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से गिग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर यहां हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पूरे भारत में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को जोड़ने वाला मंच है। इस वर्ष 31 जनवरी तक 1.25 करोड़ से अधिक सक्रिय नौकरी चाहने वालों और 40 लाख पंजीकृत नियोक्ताओं के साथ, यह कार्यबल जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्विगी के साथ यह साझेदारी पोर्टल की पहुँच को तेज़ी से बढ़ती गिग और प्लेटफ़ॉर्म अर्थव्यवस्था में और बढ़ाएगी, जिससे लाखों युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के अवसरों तक पहुँच संभव होगी।

केंद्रीय मंत्री ने एनसीएस पोर्टल के माध्यम से अगले तीन वर्षों में 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की स्विगी की प्रतिबद्धता की सराहना की। समझौता ज्ञापन के तहत, स्विगी अपने गिग अवसरों को एनसीएस पोर्टल पर एकीकृत करेगा – जिसमें डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और सहायक भूमिकाएं शामिल हैं।

Next Post

विधायक गोलू शुक्ला के हुड़दंगी बेटे रुद्राक्ष ने पांच साथियों के साथ किया सरेंडर 

Tue Apr 15 , 2025
देवास। माता टेकरी के पुजारी से मारपीट के मामले में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला सहित कुल पांच आरोपियों ने मंगलवार को सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना रविवार को माता टेकरी परिसर में हुई थी, जहां किसी विवाद को लेकर पुजारी के साथ मारपीट की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।