विधायक गोलू शुक्ला के हुड़दंगी बेटे रुद्राक्ष ने पांच साथियों के साथ किया सरेंडर 

देवास। माता टेकरी के पुजारी से मारपीट के मामले में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला सहित कुल पांच आरोपियों ने मंगलवार को सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना रविवार को माता टेकरी परिसर में हुई थी, जहां किसी विवाद को लेकर पुजारी के साथ मारपीट की गई थी। पुजारी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। शहरभर में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बन गया था। धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों और संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

Next Post

सूडान के विस्थापित शिविर पर हमलों में 300 से अधिक नागरिक मारे गए: संयुक्त राष्ट्र

Tue Apr 15 , 2025
खार्तूम, 15 अप्रैल (वार्ता) सूडान के अकालग्रस्त ज़मज़म विस्थापन शिविर पर हुए हमलों में 300 से अधिक नागरिक मारे गये। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के विशेषज्ञों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि वह ज़मज़म और अबू शौक विस्थापन शिविरों और […]

You May Like