एनएसई में वेव्स इंडेक्स का अनावरण

मुंबई, 02 मई (वार्ता) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 में ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला 43-एडीजीसी कंपनी बेंचमार्क वेव्स इंडेक्स लॉन्च किया, जो भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च को समिट की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक बताते हुये इस बात पर जोर दिया कि नया इंडेक्स एक नए निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा, जो भारत के तेजी से बढ़ते रचनात्मक और सामग्री उद्योगों के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पूंजी को आकर्षित करेगा।

श्री फडणवीस ने कहा, “मुझे खुशी है कि वेव्स शिखर सम्मेलन मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। केंद्र ने महाराष्ट्र और मुंबई को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी का सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किए जाने के बाद से, दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने इस मंच के पैमाने और गुणवत्ता की प्रशंसा की है, जिसे इस क्षेत्र में पहली बार बनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि भारत ऑडियो-विजुअल क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाने की कगार पर है, जिसमें आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों में गुणक प्रभाव की अपार संभावनाएं हैं।

एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि वेव्स इंडेक्स का विचार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रस्ताव से आया है। उन्होंने कहा कि जब वेव्स की अवधारणा बनाई जा रही थी, तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने हमसे एक ऐसा सूचकांक बनाने के लिए संपर्क किया था जो इन सभी उद्योगों का एक साथ प्रतिनिधित्व करेगा। हालांकि कई क्षेत्रीय सूचकांक मौजूद हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी पूरे रचनात्मक क्षेत्र को समाहित नहीं किया है।

उन्होंने कहा “ हमने इसे लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी और आज हमने वह वादा पूरा कर दिया है।”

Next Post

शेयर बाजार में तेजी

Fri May 2 , 2025
मुंबई 02 मई (वार्ता) वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर सर्विसेस, एनर्जी, तेल एवं गैस और टेक जैसे समूहों की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार सप्ताहांत पर उतार चढ़ाव के बीच बढ़त बनाने में सफल रहा। शुक्रवार को बीएसई का […]

You May Like