भोपाल से पहली बार पटाखों का कचरा जाएगा पीथमपुर, सुरक्षित तरीके से होगा निस्तारण

भोपाल। दीपावली के बाद शहर में जमा हुए आतिशबाजी और पटाखों के कचरे के निपटान को लेकर इस बार नई व्यवस्था की गई है। पहली बार भोपाल से यह हैजार्डस वेस्ट (खतरनाक कचरा) धार जिले के पीथमपुर भेजा जाएगा, जहां इसे वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। भोपाल नगर निगम की अनुबंधित फर्म कंटेनरों के जरिए इस कचरे को वहां तक पहुंचाएगी।

अब तक दीपावली के पटाखों का कचरा आदमपुर छावनी स्थित साइंटिफिक लैंडफिल साइट में इनर्ट वेस्ट के साथ दफन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित निस्तारण की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह से शहरभर में सफाई अभियान शुरू किया। लगभग 11 हजार सफाईकर्मी रातभर और सुबह से सक्रिय रहे, जो आतिशबाजी के अवशेषों को अन्य कचरे से अलग कर एकत्र कर रहे हैं। दीपावली की रात शहर में करीब 15 करोड़ रुपये के पटाखे फोड़े गए, जिससे लगभग 13 से 14 टन पटाखों का कचरा उत्पन्न हुआ।

सामान्य दिनों में भोपाल से लगभग 1,100 टन कचरा निकलता है, जो दीपावली के कारण बढ़कर करीब 1,400 टन तक पहुंच गया। नगर निगम ने सभी वार्डों में निर्देश दिए हैं कि पटाखों का कचरा अलग से एकत्र कर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों में लाया जाए।

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि आतिशबाजी के अवशेषों में बारूद और खतरनाक धातु युक्त कंपाउंड होते हैं, जिससे यह हैजार्डस वेस्ट श्रेणी में आता है। जले हुए पटाखों की कैलोरिफिक वैल्यू बहुत कम होती है, इसलिए इन्हें जलाकर नहीं, बल्कि नियंत्रित तकनीक से नष्ट करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

Next Post

दो पक्षों में खूनी संघर्ष पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे चले, 24 घायल

Tue Oct 21 , 2025
बीना। पास के मुड़िया नायक गांव में दीपावली से एक दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस चौकी पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।