करोंद गल्ला मंडी में दीपावली बाद मुहूर्त पूजा के साथ खरीदारी शुरू

भोपाल। दीपावली पर्व के बाद आज शहर की करोद गल्ला मंडी में पारंपरिक मुहूर्त पूजा के साथ खरीदारी की शुरुआत हुई। व्यापारी समुदाय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए व्यापारिक वर्ष का शुभारंभ किया। मंडी परिसर में सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की आवाजाही देखने को मिली।

मंडी में शुरुआती बोली उत्साहजनक रही। व्यापारियों ने बताया कि दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में खरीदी शुरू करना व्यापार में समृद्धि और अच्छे कारोबार का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए करोद मंडी में आज शुभारंभ हुआ।

Next Post

पुलिस से बेखौफ बदमाश, खुलेआम लहराई तलवार 

Thu Oct 23 , 2025
भोपाल।शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पुलिस से बेखौफ बदमाश खुलेआम तलवार लहराते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का यह मामला है, जहां बीच मार्केट में […]

You May Like