
भोपाल।शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पुलिस से बेखौफ बदमाश खुलेआम तलवार लहराते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का यह मामला है, जहां बीच मार्केट में बदमाशों ने तलवार लहराई. बदमाशों ने तलवार लहराते समय एक कार को टक्कर मारते हुए मौके से फरार भी हो गए. सामने आई जानकारी के अनुसार क्षेत्र जब कुछ बच्चे बाहर पटाखा जला रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने अपनी दहशत दिखाने के लिए तलवार लहराई.
