
मडियादो/दमोह. जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहपुरा खुर्द में पति द्वारा बेरहमी के साथ पत्नी की हत्या कर दी गई.पति द्वारा पहले डंडा से मारकर पत्नी को लहूलुहान किया गया ओर फिर लोहे की गैती मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद पति फरार हो गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं घटना के बाद 112 पर यह सूचना रजपुरा पुलिस को मिली. सूचना के बाद थाना प्रभारी रजपुरा सरदार सिंह, एएसआई रामकुमार सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. मौके पर महिला का शव खून से लथपथ मिला. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही.जानकारी के अनुसार मडियादो सोमू आदिवासी जिला सागर के किसी गांव का निवासी ही जिसकी शादी शाहपुरा खुर्द थाना राजपुरा में हुई है. आरोपी पति कई सालों से अपनी ससुराल शहपुरा खुर्द में पत्नी चंदा आदिवासी के साथ रहता था.बुधवार दोपहर पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी चंदा आदिवासी उम्र 38 वर्ष से शराब पीने के लिए रुपए मांगे गए.पत्नी द्वारा रुपए न देने पर दोनों के बीच पहले बाद विवाद हुआ. इस दौरान पति द्वारा पत्नी को डंडा से मारा गया,उसके बाद गैती मार दी गई. जिससे महिला की मौत हो गई वहीं घटना के बाद फरार हो गया.
पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया में घटना का कारण शराब के लिए पैसे मांगने से हुआ विवाद है.
सरदार सिंह थाना प्रभारी रजपुरा
