मुख्य बाजारों की सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों वाली सड़क से आम जनता परेशान

जबलपुर:शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक तुलाराम चौक, विक्टोरिया मार्केट और करमचंद चौक (मढ़ाताल) की सड़कें इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। ये सड़के पूरी तरह से उखड़ चुकी है, जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर उन गड्ढों पर कीचड़ जमा हो गया है।

दिन के समय जहां भारी ट्रैफिक इस समस्या को और बढ़ा देता है वही खराब सड़क की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाते हैं या दिशा बदलते हैं, जिससे टक्कर का खतरा और बढ़ जाता है।
गड्ढों में भरता पानी, चमक पड़ी फीकी
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विक्टोरिया मार्केट और मढ़ाताल जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में खराब सड़क का सीधा असर हम दुकानदारों पर पड़ रहा है। ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है, जिससे बाजार की रौनक भी फीकी पड़ने लगी है। इतने महत्वपूर्ण स्थानों की सड़कें खराब होने के बावजूद जिम्मेदार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। अस्थायी मरम्मत भी कहीं नजर नहीं आती, जिससे यह स्पष्ट होता है कि समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। राहगीरों और दुकानदारों ने यह भी बताया कि बरसात के समय यही गड्ढे पानी से भर जाते हैं और उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। कई जगहों पर तो सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

Next Post

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शुरू हुआ फैशन डिजाइनिंग शिविर

Fri May 8 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, कटिंग और प्रिंटिंग की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्थान में शुरू […]

You May Like