जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, कटिंग और प्रिंटिंग की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्थान में शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की कक्षाएं 6 मई 2026 से संचालित की जा रही हैं। संस्थान के अनुसार यह शिविर पूरी तरह प्रैक्टिकल आधारित है जिससे चलते महिलाएं और युवतियां घर बैठे भी रोजगार शुरू कर सकती है। सीमित सीटों वाले इस शिविर में प्रतिदिन ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होंगी तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
बड़ी संख्या में महिलाएं ले रही भाग
शिविर में बड़ी संख्या में छात्रा एवं महिलाएं सिलाई मशीनों पर प्रशिक्षण लेती नजर आईं अथवा पुरुषों में भी कुछ लोग देखे गए जो रुचि से इस प्रशिक्षण में भाग लेते नजर आए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कटिंग, सिलाई, डिजाइनिंग और फैब्रिक वर्क की बारीकियां सिखाई जाएगी।
