दस साल से फरार व्यक्ति को गुजरात से किया गया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 02 सितंबर ( वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के मामले में सजायाफ्ता फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
हसीन हुसैन उर्फ हसीन हैदर (47) को हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था, वह 10 साल से फरार था, जिसे दो दिन पहले पुलिस ने गुजरात के गोधरा से गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि हसीन 2006 में दोहरे हत्याकांड और हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह मामला दिल्ली के वेलकम थाने में दर्ज किया था, जिसमें हसीन और अन्य ने पड़ोसियों पप्पू और अनीशा की हत्या की और उनकी बहन हिना पर चाकू से हमला किया था।
वर्ष 2013 में कड़कड़डूमा अदालत ने हसीन को उम्रकैद की सजा सुनायी, जिसे 2015 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा। वर्ष 2016 में उच्चतम न्यायालय में अपील के बहाने हसीन को चार सप्ताह की पैरोल मिली, जिसके बाद वह फरार हो गया। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे गोधरा से पकड़ लिया। पूछताछ में हसीन ने बताया कि वह इन 10 वर्षों के दौरान असम, मध्य प्रदेश और गुजरात में कपड़े बेचकर छिपता रहा था।

Next Post

सिंगापुर के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर, दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना

Tue Sep 2 , 2025
नयी दिल्ली,02 सितंबर (वार्ता) सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार शाम यहां पहुंच रहे हैं और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की भी संभावना है। […]

You May Like