सागर। विद्युत विभाग के खुरई कार्यालय में पदस्थ जूनियर ईजीनियर कैलाश बेलदार के साथ, विगत 6 जून 2026 को अधिवक्ता संतोष सिंह, नरेन्द्र कुर्मी, श्रीमति मेवा लोधी एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा, जब जे.ई. कैलाश बेलदार अपने ऑफिस में कार्यालयीन कार्य संपादित कर रहे थे, उस दौरान उक्त आरोपियों द्वारा कार्यालय में भीतर घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गंदी-गंदी भद्दी गालियॉं देते हुए एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जे.ई. की जूता चप्पलो से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी एफ.आई.आर क्रमांक 0171 दिनांक 06 जून 2026 को पुलिस थाना में दर्ज की गई है।
आरोपी उल्टा चोर कोतवाल को डाटें वाली कहावत चरितार्थ कर रहे है ज्ञापन सौपकर अधिवक्ता संतोष सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को झूठा बता रहे है उल्लेखनीय है कार्यालय में लगा सी.सी.टीवी कैमरा खुद हकीकत बयॉं कर रहा है जिसके आधार पर एफ.आई.आर दर्ज हुई है, ’’एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी’’ वायरल विडियों ने खुद-ब-खुद स्थिति स्पष्ट कर दी है।
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ सागर वृत्त के अध्यक्ष आर.के. जैन, मध्यप्रदेश विधुत मंडल अभियंता संघ सागर, रामविवेक गौतम, प्रभारी सागर क्षेत्र मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ, भारतीय मजदूर संघ से संबंध एवं आर.आर. पाराशर प्रातीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेश (इन्टक) सहित सभी संगठनो के पदाधिकारीगण एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं संविदा तथा आउटसोर्स कर्मचारी सुबह 10 बजे पावर हाउस में एकत्रित होकर सामूहिक रैली के रूप में आफिस पहुॅच कर आज कलेक्टर एवं एस.पी. सागर को ज्ञापन सौपते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफतार करने की मॉंग करेगें। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने कहा है कि कार्यवाही न होने की स्थिति में विभाग कें सभी अधिकारी, कर्मचारी, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मी अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने को मजबूर होगें, जिसकी संपूर्ण जबावदारी प्रशासन की होगी।
