
इटारसी। तवा डैम का जलस्तर शुक्रवार को 1152.30 फीट तक पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
तवा डैम के एसडीओ एन के सूर्यवंशी ने बताया कि जुलाई माह में डैम का वाटर लेवल 1158 फीट पर रखना है। अगर पानी बढ़ता है तो डैम के गेटों को ऑपरेट किया जा सकता है।
इटारसी में पिछले 24 घंटों में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 15 जून से अब तक कुल 462 एमएम बारिश हो चुकी है। शहर में आज सुबह 5 बजे से 6 बजे तक फिर बारिश हुई। इधर,बांध में जलस्तर की नियत सीमाएं हैं। 31 जुलाई तक 1158 फीट, 15 अगस्त तक 1160 फीट, 31 अगस्त तक 1163 फीट, 15 सितंबर तक 1165 फीट और 30 सितंबर तक 1166 फीट जलस्तर निर्धारित है। इन सीमाओं से अधिक पानी होने पर बांध के गेट खोले जा सकते हैं।
पचमढ़ी और तवा के कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से बांध में पानी तेजी से आ रहा है। गेट खोलने का निर्णय मौसम की परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा।
