कीचड़ फैलाने पर विवाद: दंपत्ति से मारपीट

टीकमगढ़। अस्तोंन गांव में घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर से कीचड़ फैलाने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो

गया। इस दौरान एक दंपती के साथ मारपीट कर दी गई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गर्ड है। कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी के मुताबिक, मारपीट में घायल बबलू कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई है कि चेनू, शैलेंद्र और राघवेंद्र कुशवाहा उसके घर के सामने से जानबूझकर ट्रैक्टर निकल रहे थे, जबकि बारिश के कारण घर के सामने की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।

जब उन लोगों को ट्रैक्टर निकलने से मना किया तो तीनों लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके घरों की महिलाएं भी आ गई। उन्होंने भी मारपीट की।

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चेनू शैलेंद्र और राघवेंद्र कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घायल दंपती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Next Post

एक बगिया मां के नाम का भूमि पूजन

Fri Jul 11 , 2025
इंदौर । प्रदेश में पौधारोपण को एक नई दिशा देने के लिए शासन द्वारा प्रारम्भ की जा रही एक बगिया माँ के नाम। आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केसर बाग में किया एक बगिया माँ के नाम का भूमिपूजन। साथ ही उन्होंने यहां फलदार पौधें आम का […]

You May Like