देहरादून-बदरीनाथ राजमार्ग पर ट्राई का ड्राइव टेस्ट, जियो नेटवर्क अव्वल

देहरादून, 04 जुलाई (वार्ता) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) परिणामों के अनुसार रिलायंस जियो नेटवर्क ने देहरादून-बदरीनाथ राजमार्ग पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस राजमार्ग का अधिकतर हिस्सा उत्तराखंड के चार धाम यात्रा मार्ग में शामिल है।
रिलांयस जियो की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस राजमार्ग पर 325 किलोमीटर में 05 मई से 21 मई के बीच इस राजमार्ग पर दूरसंचार नेटवर्क की कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया और इसमें कॉल कनेक्ट रेट, डेटा डाउनलोड स्पीड, कॉल ड्रॉप रेट जैसे सभी मानदंडों पर जियो अव्वल रहा।
विज्ञप्ति के अनुसार इस परीक्षण में देहरादून से बदरीनाथ राजमार्ग के साथ मुरादाबाद शहर को भी परीक्षण में शामिल किया गया था, दूरसंचार के नजरिए से दोनों क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का हिस्सा भी शामिल किया गया था।
परीक्षण में जियो नेटवर्क पर कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर 98.77 प्रतिशत रही, यानी जितनी भी जियो नेटवर्क से कॉल की गयी सभी कनेक्ट हुईं। जबकि अन्य दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क 98 प्रतिशत के मानक को पूरा करने में नाकामयाब रहे।
परीक्षण में एयरटेल की कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर 96.34 प्रतिशत, तो वोडाफोन आइडिया की 92.93 प्रतिशत रही। बीएसएनएल 78.44 प्रतिशत सफलता दर के साथ चौथे नंबर पर रही।
ट्राई द्वारा रियल टाइम में किए गए ड्राइव टेस्ट के मुताबिक, जियो ने कॉल सेटअप में लगने वाले टाइम के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जियो की कॉल एक सेकंड से भी कम समय में यानी सिर्फ 0.83 सेकंड में कनेक्ट हो गई। खास बात यह है कि जियो ने सबसे कम 0.31 प्रतिशत ड्रॉप कॉल रेट (डीसीआर) और 1.11 फीसदी म्यूट कॉल (एमसी) दर दर्ज की। इसके अलावा, डेटा डाउनलोड में भी जियो नेटवर्क नंबर वन बना रहा और 190.11 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ जियो अपने प्रतिद्वंदियों से कहीं आगे रहा। जियो ने 23.64 एमबीपीएस की प्रभावशाली औसत अपलोड स्पीड भी दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फ़ाइल शेयरिंग और क्लाउड एप्लिकेशन और रियल-टाइम एप्लिकेशन के लिए तेज और मजबूत डाउनलोड तथा अपलोड स्पीड की जरूरत होती है।

Next Post

134वें डूरंड कप ट्रॉफियों को राष्ट्रपति ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य आयोजन

Fri Jul 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) विरासत और राष्ट्रीय गौरव से भरे इस ऐतिहासिक क्षण में, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) से 134वें इंडियनऑयल डूरंड कप, एशिया का सबसे पुराना और भारत का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट, को औपचारिक रूप से प्रारंभ […]

You May Like