पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की

जम्मू, 05 मई (वार्ता) पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चार से पांच मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, कश्मीर के बारामुल्ला जिलों और जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, मेंढर (पुंछ), नौशेरा (राजौरी), सुंदरबनी (राजौरी) और अखनूर (जम्मू) इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

 

Next Post

डेरी में भैंस का तांडव: चारा डालने गये बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Mon May 5 , 2025
जबलपुर‌:नागर थाना अंतर्गत परियट स्थित प्रयाग डेरी में भैंसों को चारा डालने गए बुजुर्ग प्रकाश चंद्र तिवारी को एक भैंस ने कुचल दिया, हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो […]

You May Like