ग्वालियर: भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के दूसरी बार भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर व्यापारियों एवं नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। मुकेश जैन के कार्यालय पर कार्यक्रम में अपने संबोधन में आशीष अग्रवाल ने एकता और संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन सिर्फ परिवार में ही नहीं, बल्कि व्यापार में भी सफलता की मूल कुंजी है। उन्होंने व्यापारियों को संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, जेसीआई, लायंस क्लब सहित विभिन्न संगठनों ने आभार व्यक्त किया।
आशीष अग्रवाल का स्वागत करने वालों में मुकेश जैन, संजय जैन, रश्मि जैन, पल्लवी जैन, ललित जैन भारती, आशीष जैन (बैंक), वरुण अग्रवाल, विपिन खेतान, आनंद शर्मा, रितेश सिंघल, अंबरीश जैन, शीतल जैन, पीयूष जैन, रूपेश जैन, शैलेन्द्र सिकरवार, राजू भदौरिया आदि शामिल थे।
