बाइक में आग लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना: घर में खड़ी बाइक में आग लगाने और बिजली मीटरों को क्षतिग्रस्त करने वाले दो आरोपी युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना डाली बाबा इलाके में हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन द्विवेदी और लक्ष्य पटेरिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपी डिलौरा के रहने वाले है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 5 अक्टूबर की देर रात डाली बाबा इलाके में एक घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी थी। पीड़िता गुड़िया दहिया (38 वर्ष) पति शैलेंद्र दहिया, ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुड़िया दहिया के परिवार ने बताया कि उनकी होंडा शाइन बाइक (क्रमांक एमपी 19 जेडीएच 2701) घर के बाहर खड़ी थी, जिसे रात करीब 11 बजे बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद जांच में दो आरोपियों को नामजद किया गया। आरोपियों ने बाइक में आग लगाने से पहले कई घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों में भी तोड़फोड़ की थी।

Next Post

टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाली महिला एएसआई बर्खास्त

Thu Oct 9 , 2025
इंदौर: बहुचर्चित टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस में फंसी महिला एएसआई रंजना खांडे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है. विभागीय जांच में उसके खिलाफ गंभीर अनियमितताएं और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप साबित हुए हैं. रंजना पर टीआई का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल […]

You May Like