भोपाल: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदियों में से एक रही है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में इस त्रासदी से जुड़े अपशिष्ट के संपूर्ण निष्पादन का महत्वपूर्ण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से चीता संरक्षण परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण को लेकर बेहतर और योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
