यात्री पर हुआ जानलेवा अटैक

जबलपुर: धनबाद से उधना जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती ट्रेन के एस 4 कोच में एक यात्री पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक 31 वर्षीय शैलेन्द्र हालिया, निवासी नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। वह सतना से पेशी कर लौट रहा था और ट्रेन के एस/4 कोच में यात्रा कर रहा था।

ट्रेन जबलपुर स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले थी, तभी किसी अज्ञात युवक से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद हमलावर ने जेब से चाकू निकालकर उस पर लगातार वार कर दिए। हमले के बाद कोच में सवार अन्य यात्री दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक खून से लथपथ सीट पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा। इस बीच आरोपी मौका पाकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने घायल को तत्काल उतारकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

Next Post

वृद्धा ने खाया जहर, मौत

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में रहने वाली एक वृद्धा ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शरद चौधरी 24 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पनागर ने सूचना दी कि उसकी बड़ी मां लौंग बाई चौधरी 55 वर्ष पनागर ने जहर खा […]

You May Like