जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में रहने वाली एक वृद्धा ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शरद चौधरी 24 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पनागर ने सूचना दी कि उसकी बड़ी मां लौंग बाई चौधरी 55 वर्ष पनागर ने जहर खा लिया था.
जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पनागर ले गये जहां से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था दौरान उपचार के बडी मॉ लौंग बाई की मौत हो गई।
