बटांकन के लिए 8 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

रतलाम। लोकायुक्त पुलिस में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को ?8000 की रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों पकड़ा है। पटवारी में बटांकन के लिए फरियादी से 25000 की मांग की थी। रुपया नहीं देने पर बटांकन का नक्शा रोक लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार रतलाम ग्रामीण तहसील के ग्राम सेवरिया निवासी जितेंद्र सिंह पिता कमलसिंह ने बताया कि गांव रोजड़का में जमीन बटांकन नक्शे के लिए पटवारी यशवर्धन शर्मा को आवेदन किया था। पटवारी ने 25 हजार रुपए की मांग की थी और नहीं देने पर नक्शा नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद पटवारी और उनके बीच 10 हजार रुपए पर बात बनी।

फरियादी ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही फरियादी ने पटवारी को 2 हजार रुपए पहले ही दे दिए थे बाकी की 8 हजार की राशि मंगलवार को देना तय हुआ।

योजना बद्ध तरीके से किया गिरफ्तार

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की दोपहर में पटवारी को पुरानी तहसील में रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई करने वाले दल में निरीक्षक दीपक सेजवार, आरक्षक अनिल अटोलिया, इसरार खान, उमेश जाटव आदि थे।

Next Post

किशोरी की मौत के बाद हाईवे जाम, समझाइश के बाद यातायात बहाल

Tue Jun 3 , 2025
हटा/दमोह. जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लुकायन गांव में चार दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई थी.जिसकी जबलपुर में मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई.पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और दमोह छतरपुर हाईवे पर जाम लगा दिया.सूचना […]

You May Like